FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

CBCMP द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुभारंभ।

CBCMP द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुभारंभ।  भीषण गर्मी के बीच सीबीसीएमपी द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति ...

CBCMP द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुभारंभ। 


भीषण गर्मी के बीच सीबीसीएमपी द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति पहल का शुभारंभ


केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज


केरेडारी भीषण गर्मी के चलते उत्पन्न पेयजल संकट से राहत प्रदान करने की दिशा में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने सीडी-सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है।
इस पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित चार पंचायत जैसे चट्टी बरियातु, पगार, जोरदाग एवं पेटो के अंतर्गत 8 गाँव जिनमे बेलचौक , पगार, चट्टी बरियातु, नावाडीह, जोरदाग, बेला पेटो, पुरनी पेटो और भदईखाप, में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कुल 11 जल टैंकर तैनात किए गए हैं। इस कार्यक्रम का संचालन 9 स्थानीय सहकारी समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे सामुदायिक सहभागिता और स्थानीय भागीदारी को सुदृढ़ किया जा सके। प्रत्येक गांव में प्रतिदिन 3 से 4 टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े। यह व्यवस्था लगभग 5 महीनों तक संचालित की जाएगी। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पगार साइट कार्यालय में परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे के द्वारा किया गया है। इसी के साथ कार्यक्रम में पी. वी. खांडवे, विभागाध्यक्ष (माइनिंग) एन. एम. स्वाइन, विभागाध्यक्ष (एलए/आर एंड आर एवं सीएसआर), तथा मानव संसाधन विभागाध्यक्ष विजय किशोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने स्थानीय समुदायों के प्रति सीबीसीएमपी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पहल न केवल तत्काल राहत प्रदान करने का प्रयास है, बल्कि सतत सामुदायिक विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व फरवरी 2026 में परियोजना द्वारा नावाडीह, चट्टी बरियातु एवं पगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संचालित गहरे बोरवेल ओवरहेड टैंकों के सहित स्थापित किए गए थे, जिससे अबतक 500 से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसी के साथ प्रभावित गाँव में 20 से अधिक जगहो पे विद्युत संचालित बोरवेल की सुविधा भी प्रदान की गयी थी।
इस प्रकार की सामुदायिक केन्द्रित सीएसआर पहलें परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हेतु चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं