चट्टी बरियातू के सोतीया टोला एवं सिमर बांध टोला में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अंबा प्रसाद द्वारा कराया गया उपलब्ध ट्रांसफार्मर का पूर्व विधा...
चट्टी बरियातू के सोतीया टोला एवं सिमर बांध टोला में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अंबा प्रसाद द्वारा कराया गया उपलब्ध
ट्रांसफार्मर का पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया उद्घाटन, कहा-विपक्षी नहीं चाहते थे कि दोनों गांव में ट्रांसफार्मर मिले।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड के ग्राम चट्टी बरियातू स्थित सोतीया टोला एवं सिमर बांध टोला में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा 100-100 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंबा प्रसाद ने कहा, बिजली हर परिवार की मूलभूत जरूरत है। सोतीया टोला और सिमर बांध टोला के लोग वर्षों से लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान थे। बिजली संबंधी समस्याओं से लोगों को निजात मिले यह विपक्षी नहीं चाहते थे इसीलिए उन्होंने काफी प्रयास किया कि दोनों गांव में ट्रांसफार्मर न मिले लेकिन अथक प्रयास के बाद नया बिजली पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। अंबा प्रसाद ने कहा कि अब ट्रांसफार्मर लगने से लगभग 200 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को सिंचाई में और बच्चों को पढ़ाई में अब कोई बाधा नहीं आएगी। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि का काम सिर्फ वादे करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाना होता है। विधायक रहते हुए भी उन्होंने केरेडारी प्रखंड में दर्जनों ट्रांसफार्मर लगवाए और आगे भी जनता की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का आभार जताते हुए कहा कि अब गर्मी में पंखा-कूलर चल सकेंगे और मोटर से पानी की समस्या भी दूर होगी व बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पूर्व विधायक प्रभारी अफजल हुसैन, लखन साव, मुकेश महतो, अत्ताउल्लाह मियां, मोहम्मद आमिर अंसारी, जितेंद्र राणा, नरसिंह सिंह, गोवर्धन साहू, छक्कन महतो, संदीप नायक, संजय साव, रघुनाथ राणा, मोहम्मद शमशेर आलम, परवेज अख्तर, दिनेश राणा, गालो साव, बबलू कुमार महतो, खीरोधर साव, सरस्वती देवी, किरण देवी, अनीता देवी आदि लोग मौजूद थे।


No comments