पांडेपुरा गांव के महायज्ञ में शामिल हुवे विधायक रोशन लाल चौधरी, यज्ञ कमिटी द्वारा भव्य स्वागत। नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ वैदिक श्री श्री 1008 ...
पांडेपुरा गांव के महायज्ञ में शामिल हुवे विधायक रोशन लाल चौधरी, यज्ञ कमिटी द्वारा भव्य स्वागत।
नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार आज शाम में करेंगे गांव भ्रमण, कल होगा भोले नाथ का प्राण प्रतिष्ठा।
आस्था का उमड़ा जनसैलाब, दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है श्रद्धालुओं का तांता।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड के पांडेपुरा गांव में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। लगातार चल रही है परिक्रमा श्रद्धालुओं की भीड़ में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक यज्ञशाला के चारों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। महिला, पुरुष और युवा-सभी मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की परिक्रमा कर रहे हैं। भक्तों का मानना है कि इस दिव्य यज्ञ की परिक्रमा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
इस अवसर पर बड़कागांव विधान सभा के विधायक रोशन लाल चौधरी यज्ञ में शामिल हुवे। मंच पर यज्ञ कमिटी के सदस्यों द्वारा विधायक रोशन लाल चौधरी को अंग वस्त्र ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री चौधरी ने अपने सम्बोधन में यज्ञ कमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यज्ञ होने से वातावरण शुद्ध होता है। और लोगों में भक्ति की भावना जागृत होती है। इस दौरान आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, भोला महतो, शेर सिंह, बद्री नारायण सिंह, कंचन यादव, बैजनाथ राणा, समाजसेवी बालेश्वर साव बारियातु मौजूद थें। वही मंच संचालन मनोज यादव ने किया। बता दें यज्ञ कार्यक्रम के छठे दिन समापन की ओर हैं।रूद्र महायज्ञ मे श्रद्धालु कथावाचिका पूज्या देवी प्रेमा सखी श्री अयोध्याधाम (उ०प्र०) के मुखारविंद से कथा का श्रवण कर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए वालंटियर्स लगातार मुस्तैद हैं। वही रुद्र महायज्ञ 6 मई से शुभआरंभ और 14 मई 2026 को हवन के साथ संपन्न होगी। आज दिन मंगलवार को यज्ञाचार्ज आचार्य वैद पंडित अमित कुमार उपाध्याय वाराणसी के नेतृत्व में भगवान शिव परिवार गांव भ्रमण करेंगे। और पुनः दूसरे दिन बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी।और 14 मई को हवन के साथ पूर्ण आहुति करते हुए समापन किया जाएगा। पुरोहित जितेंद्र मिश्रा (बेलतु) एवं आयोजकों ने बताया कि कथा के प्रति लोगों की आस्था इतनी गहरी है कि वे लंबी कतारों में लगकर भी परिक्रमा करने को आतुर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष चोहन यादव, सचिव कृष्णा कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष युगेश्वर राम, मां अष्टभुजी टेंट हाउस के मालिक सह यज्ञ कमिटी के सदस्य रौशन सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र राम, नरेश यादव, राजकुमार दास वार्ड प्रतिनिधि, अनिल सिंह, हरि साव, गणेश कुमार रवि, सुजीत कुमार रवि, दिनेश सिंह, भीम सिंह, उमेश रवि, विशेश्वर साव, लखन साव, यदु साव, सहित पूजा समिति के सदस्य प्रतिनिधि तात्पर्य है।





No comments