FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी प्रखंड में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न,शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से।

केरेडारी प्रखंड में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न,शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से। केरेडारी हजारीबाग  अशोक बंटी राज   केरेडारी: जनगणना के...

केरेडारी प्रखंड में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न,शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से।


केरेडारी हजारीबाग 

अशोक बंटी राज 


केरेडारी: जनगणना के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण के लिए पर्यवेक्षक और प्रगणकों का प्रशिक्षण 11 मई (सोमवार) को केरेडारी प्रखंड सभागार में संपन्न हो गया। अब 16 मई से प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य शुरू करेंगे। यह चरण 14 जून तक चलेगा। मकान सूचीकरण जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल को प्रारंभ हुआ तथा 11 मई तक चला। वहीं 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना का कार्य जारी है। 16 मई से फील्ड में वास्तविक जनगणना का पहला चरण शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षणये के दौरान फील्ड ट्रेनर शिवचरण साहू तथा राजेश कुमार गुप्ता ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को बारीकी से प्रशिक्षित किया। सहायक चार्ज पदाधिकारी तैयब हुसैन ने प्रशिक्षण की समाप्ति पर सभी प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि तय समयानुसार जनगणना का कार्य करना है। चार्ज जनगणना अधिकारी - सह - प्रखंड विकास पदाधिकारी, केरेडारी विवेक कुमार ने सभी कर्मियों से कहा कि जनगणना का कार्य अति महत्त्वपूर्ण कार्य है इसीलिए इसे ईमानदारी पूर्वक तथा पूरी निष्ठा से करेंगे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं