FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

बाइक सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, पत्नी की मौत पति घायल।

बाइक सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, पत्नी की मौत पति घायल। पिपरवार-केरेडारी थाना सीमा पर सनसनी: घात लगाकर दंपति पर हमला, दो खो...

बाइक सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, पत्नी की मौत पति घायल।


पिपरवार-केरेडारी थाना सीमा पर सनसनी: घात लगाकर दंपति पर हमला, दो खोखे बरामद। 


केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज


हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पताल के कोल स्टेशन समीप खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह मामला रविवार के देर रात्रि  9:15 बजे की हैं। जिससे बाइक सवार विकास प्रजापति और उनके पत्नी मंजू देवी गोली लगी है। गोली लगने से पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूत्र के अनुसार राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति और उनके  पत्नी मंजू देवी रामगढ़ से जरूरत के समान खरीद कर  दोनों पति पत्नी दोनों एक साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर  अपने घर लौट रहे थे।

इसी क्रम में पहले से घात लगाए अपराधियों ने बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार के पास उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली विकास प्रजापति की बयां बांह में लगी , जबकि मंजू देवी को कनपटी में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास प्रजापति का इलाज जारी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही  केरेडारी थाना व हेन्देगिर ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा सहित कुछ सामान बरामद किया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। वही पुलिस द्वारा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं हेन्देगिर पुलिस पिकेट प्रभारी अजय कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। इस तरह से हजारीबाग जिले में अपराधियों की मनोबल बढ़ता जा रहा है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं