बरही में बैंक डकैती करोड़ों का सोना और 4 लाख कैश लूटे। बरही हजारीबाग अशोक बंटी राज हजारीबाग के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में ...
बरही में बैंक डकैती करोड़ों का सोना और 4 लाख कैश लूटे।
बरही हजारीबाग
अशोक बंटी राज
हजारीबाग के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब करोड़ों रुपये का सोना और 4 लाख रुपये नकद लूट लिया। बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। सभी के हाथों में देशी हथियार थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में लेकर लॉकर खुलवाया। इसके बाद सोना और कैश लेकर फरार हो गए।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से ताला बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस वार्ता कर मीडिया के प्रतिनिधियों को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मिल कर बहुत जल्द घटना की उद्भेदन करेंगे।




No comments