FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

PM श्री उत्क्रमित +2 टू उच्च विद्यालय बेलतु में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

PM श्री उत्क्रमित +2 टू उच्च विद्यालय बेलतु में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन। केरेडारी हजारीबाग अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड ...

PM श्री उत्क्रमित +2 टू उच्च विद्यालय बेलतु में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।


केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज


केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बेलतु में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया जितनी देवी, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक राम दुलार राम,प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजू राम, प्रबंधन समिति सदस्यगण एवं समस्त विद्यालय परिवार एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय की प्रधानाध्यापक नंदू रविदास ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय से आए हुए शिक्षकगण, अभिभावक, एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह  कार्यक्रम 19 फरवरी को वार्षिक उत्सव एवं 20 फरवरी कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम का किया गया। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेलकूद, और मेधावी छात्रों को शिक्षा, कलां व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल/प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, नाटक, और संगीत की प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान, राजकीय नृत्य,  झारखंडी नागपुरी गीत, डांडिया , भांगड़ा, झांकी एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।



विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां सत्र 2025-26 के दौरान पाठ्य सहगामी गतिविधि


सम्मान समारोह शैक्षणिक क्विज प्रतियोगिता, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा, कविता, आकांक्षा, खेल कुद, NMMS नवोदय विद्यालय में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह की मुख्य गतिविधियां सांस्कृतिक कार्यक्रम जो विद्यालय की प्रतिभा को दर्शाती है। छात्रों ने नशा मुक्ति के महत्व को उजागर करने के लिए नाटक का मंचन किया, जो सभी के लिए जागरूकता का संदेश था, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं