पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने लिया हिरासत में। केरेडारी / हजारीबाग Ashok Banty Raj ...
पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने लिया हिरासत में।
केरेडारी / हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी : झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। दोनों को 19 फरवरी के दोपहर तीन बजे पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संदर्भ में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के पूर्व मंत्री के ऊपर बड़कागांव केरेडारी पगार ओपी समेत कई थानों में मामला दर्ज था और पूर्व मंत्री बीते 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपने मांगो को लेकर धरना दे रहे थे। धरना स्थल से ही पूर्व मंत्री को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पूर्व पूर्व मंत्री अपने बेटी सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे जहां वे कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर लौटे ही थे। लौट कर आज पूर्व मंत्री चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर गए थे कि इसी दौरान पुलिस ने वहां से पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया है। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केरेडारी थाना पहुंचकर वास्तु स्थिति का जायजा ली है। खबर लिखे जाने तक दोनों को पुलिस हिरासत में रखा गया था साथ ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केरेडारी थाना में वास्तु स्थिति की जायजा ले रही थी।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


No comments