FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

'गो फॉर स्वदेशी' में मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने की शिरकत

'गो फॉर स्वदेशी' में मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने की शिरकत Padma Hazaribagh    12 जनवरी विवेकानंद जयंती के अवसर ...

'गो फॉर स्वदेशी' में मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने की शिरकत


Padma Hazaribagh 


  12 जनवरी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संत कोलंबा कॉलेज से निकली प्रभात फेरी 'रन फॉर स्वदेशी' में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय तथा विद्यालयों के शिक्षकों, प्राध्यापकों, प्रशिक्षुओं एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी को संत कोलंबा के प्राचार्य डॉ विमल रिवेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका नेतृत्व विभावि के डॉ. मृत्युंजय कुमार तथा डा. शिव गीत सहित गणमान्य व्यक्तियों ने किया।

  'मां विंध्यवासिनी कॉलेज एजुकेशन' के प्राचार्य डॉ. चेतलाल प्रसाद सहित प्रो. जितेंद्र झा, प्रो. शनि देव कुमार, प्रो. प्रभात कुमार रवि, प्रो. अंशु रोसलिन लकड़ा, डॉ. सरिका मेहता, प्रो. अविनाश कुमार तथा मिथिलेश कुमार सहित प्रशिक्षुओं में दीपक, प्रियंका, संगम, अंशु, अंजलि, प्रीति, धीरज गायत्री शोभा पूजा विपिन अमित दीपक ऋषि आयुष मुकेश सुदर्शन एवं शैलेश आदि ने बढ चढकर हिस्सा लिया। मौके पर प्राचार्य डॉ. चेतलाल प्रसाद ने कहा कि आज के युवा भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित देश की संकल्पना को पूरा करने के लिए स्वदेशी को अपनाने की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं