FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न।

हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव शांति सौहार्द वातावरण में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ हुआ संपन्न। हजारीबाग प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष मुरारी...

हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव शांति सौहार्द वातावरण में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ हुआ संपन्न।


हजारीबाग प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष मुरारी सिंह, उपाध्यक्ष सितेश तिवारी, सचिव दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, एवं संयुक्त सचिव में जीतें भास्कर उपाध्याय


👉 10 कार्यकारिणी सदस्य में अभिषेक, अपराजिता, गौरव, रवि, अनिल, प्रदीप, अर्जुन, सुशांत, शशांक एवं एजाज ने जीत दर्ज की


Hazaribagh Jharkhand 



हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव गहमा गहमी एवं पूरे शांति सौहार्द वातावरण में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ संपन्न हो गया। इस चुनाव में कुल 101 मतदाताओं में 94 मतदाताओं ने मतदान किया।


चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुरारी सिंह विजय होने में सफल रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अभय सिंहा को 43 मतों से पराजित किया। मुरारी सिंह को कुल 68 एवं अभय सिंहा को 25 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर सितेश तिवारी विजय हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उमेश कुमार पांडे को 17 मत से पराजित किया। सितेश तिवारी को कुल 55 मत एवं उमेश कुमार पांडे को 38 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर दीपक कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी विस्मय अलंकार को 37 मतों से विजय हुए। दीपक सिंह को कुल 65 मत एवं विस्मय अलंकार को 28 मत प्राप्त हुआ। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सागर कुमार 66 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार गिरी से 39 मतों से जीत दर्ज की। राजकुमार गिरी को 27 मत प्राप्त हुए।


वहीं संयुक्त सचिव पद पर भास्कर उपाध्याय 59 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी मिथलेश पाठक से 25 मत से विजय हुए। मिथलेश पाठक को कुल 34 मत मिला। इसके अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्य में अभिषेक पांडे एवं अपराजिता पांडे 70-70 मत, गौरव प्रकाश एवं रवि प्रताप सिंह उर्फ रवि 64-64 मत, अनिल कुमार राम एवं प्रदीप सिंहा 57-57 मत अर्जुन टुडू 49 मत, सुशांत सोनी  48 मत,शशांक शेखर सिंह 47, मत एवं एजाज अहमद 46 मत प्राप्त कर विजय हुए। कार्यकारिणी सदस्य में कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100




No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close