FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रन फॉर झारखंड" का भव्य आयोजन

रन फॉर झारखंड" का भव्य आयोजन   उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड स्थापना दिवस की झलक से गूंजा शहर ================= Hazaribagh Jharkhand  झा...

रन फॉर झारखंड" का भव्य आयोजन उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड स्थापना दिवस की झलक से गूंजा शहर

=================

Hazaribagh Jharkhand 


झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आज हजारीबाग में *“रन फॉर झारखंड”* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, वृद्ध, दिव्यांगजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।

यह रैली जिला परिवहन कार्यालय से प्रारंभ होकर उत्साहपूर्ण माहौल में झंडा चौक पर संपन्न हुई। मार्ग में प्रतिभागियों ने “जोहार झारखंड” “हमारा गौरव, हमारा राज्य”* जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक बैंड, ड्रम, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।


रन फॉर झारखंड दौड़ में अव्वल आए प्रतिभागियों को उपायुक्त ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रैली के समापन स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजारीबाग द्वारा तैयार प्रचार वाहन को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में जन-जागरूकता फैलाएगा। रन फॉर झारखंड में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों में उत्सव और गर्व का माहौल देखने को मिला।झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण राज्य आज “सिल्वर जुबिली” वर्ष के रूप में स्थापना दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मना रहा है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close