बड़कागांव थाना में करमा व ईदमिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न। बड़कागांव हजारीबाग बड़कागांव। थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी ...
बड़कागांव थाना में करमा व ईदमिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।
बड़कागांव हजारीबाग
बड़कागांव। थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई जिसका संचालन पंसस रितेश कुमार ठाकुर द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से ईदमिलादुन्नवी का जूलूस बड़कागांव चौक ,बादाम,बलिया , महुगांईकलां आदि गांवों में निकाला जाएगा जिसमें प्रशासन से सहयोग करने की मांग की वहीं करमा पुजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष भी जाए और निगरानी रखें की गहरे पानी में विसर्जन करने से परहेज़ करें। दोनों समुदाय के लोग अफवाहों पर ध्यान दें,शरारती तत्वों से बचें और कुछ अप्रिय चीजें होती हो तो प्रशासन को सूचित करें वहीं मौजूद समाजसेवी व दोनों समुदाय के लोगों ने करमा व ईदमिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ शांतिपुर्ण माहौल में मनाया जाएगा और किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100




No comments