FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बड़कागांव के राउतपारा वन क्षेत्र से 30 टन अवैध कोयला किया जप्त।

बड़कागांव के राउतपारा वन क्षेत्र से 30 टन अवैध कोयला किया जप्त। बड़कागांव/हजारीबाग  बड़कागांव। वन क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला ढुलाई संबंधि...

बड़कागांव के राउतपारा वन क्षेत्र से 30 टन अवैध कोयला किया जप्त।

बड़कागांव/हजारीबाग 


बड़कागांव। वन क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला ढुलाई संबंधित एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएफओ हजारीबाग वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश के निर्देशानुसार बड़कागांव वन विभाग के वन कर्मी के द्वारा रविवार को राउतपारा अधिसूचित वन क्षेत्र चकमा नामक स्थान पर वन भूमि में अवैध रूप से डंप किए गए 30 टन अवैध कोयला जब्त करके सुरक्षित रूप से वन विभाग के कब्जे में लाया गया। इस अवैध गतिविधि में संलिप्त अभियुक्त की पहचान एवं पता लगाकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

वन विभाग के कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप मची हुई है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार बडकागांव प्रखंड में इन दोनों बड़े पैमान पर अवैध कोयला कारोबार चल रहा है।  वहीं डीएफओ हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल मोहन प्रकाश ने कहा कि प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा सबका जिम्मेवारी है अगर वन क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध खनन,लकड़ी की कटाई या किसी भी तरह की वन भूमि पर अतिक्रमण की कोई जानकारी है तो स्थानीय वन पदाधिकारी को सूचना दें, जिसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!