FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पुलिस ने तत्परता दिखाई लूटी हुई राशि सहित 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाई लूटी हुई राशि सहित 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार Hazaribagh Jharkhand हजारीबाग के कटकमदाग थानान्तर्गत डामोडीह CSP सेंटर से ...

पुलिस ने तत्परता दिखाई लूटी हुई राशि सहित 4 अपराधकर्मी गिरफ्तार


Hazaribagh Jharkhand


हजारीबाग के कटकमदाग थानान्तर्गत डामोडीह CSP सेंटर से 09 सितम्बर को करीब 10.00 बजे सुबह में एक महिला खेलन्ती कुमारी उम्र 32 वर्ष पति दिलीप कुमार, ग्राम पो०-हरली, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग निवासी के सीएसपी बैंक के पास अपराधियों के द्वारा देशी कटटा का भय दिखाकर तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा वादिनी से नगद 2,52,000/- रुपया, चार ATM, तीन पासबुक, दो चेक CSP सेंटर का आई कार्ड एवं फोन का चार्जर लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। साथ दिनांक-25.07.2025 को कटकमदाग महिला समूह से कलेक्शन कर ला रहे मिडलैंड माइको फाईनेन्स लिमिटेड के कलेक्शन मैनेजर से 56000/- रूपया लूट की घटना अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कारित की गई थी।
प्राप्त सुचना पर पुलिस अधीक्षकअंजनी अंजन हजारीबाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते वादी महिला खेलन्ती कुंमारी के द्वारा दिये गये आवदेन के अधार पर कटकमदाग थाना काण्ड सं0-148/25, धारा-309 (4) बीएनएस दर्ज कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग के नेतृत्व में एक एसआईटी ( SIT) टीम का गठन किया गया। काण्ड की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के दिशा-निर्देश में गठित टीम के सदस्यों के द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सभी CCTV फूटेज एवं तकनिकी साक्ष्यों को अवलोकन व विशलेषण कर घटना में सलिंप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगतार छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में लूट काण्ड के 04 अभियुक्त 1. अंकित कुमार 2. प्रवीण कुमार 3. सुजीत कुमार गिरि 4. लक्षमण कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी 04 अभियुक्तों से बारी-बारी पूछ-ताछ के दौरान CSP सेंटर डामोडीह के पास महिला से लूट काण्ड में अपनी सलिंप्ता को सभी अभियुक्तों ने स्वीकार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर लूट काण्ड में प्रयुक्त, 01 देशी कट्टा, अपाची मोटरसाईकिल तथा 39500/- रूपया नगद सहित अन्य वस्तुएँ बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

1. लक्ष्मण कुमार पासवान उर्फ राधे उम्र करीब 28 वर्ष पे० अरुण पासवान सा०- सुलमी, थाना-कटकमदाग जिला-हजारीबाग। 

2. अंकित कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पे० नरेश राम सा०- सखिया, थाना मुफफसिल जिला-हजारीबाग।

3. प्रवीण कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पे० गुमन राम सा०- कंचनपुर, थाना- कटकमसांडी जिला-हजारीबाग।

4. सुजित कुमार गिरी उम्र करीब 29 वर्ष पे० नकुल गिरी सा०- कंचनपुर, थाना- कटकमसांडी जिला- हजारीबाग।

  जप्त सामानों की विवरणीः-

01 देशी कट्टा, नकद-39500/- रुपया, मोबाइल 03 पीस, मोटरसाईकिल-02, जिसमें एक अपाची जिसका नं०- JH02BR-6832 अपराधी ल सुजीत गिरी के नाम पर दूसरा हिरो होंडा मोटरसाईकिल जिसका नं०-JH02BV4307 निशा देवी के नाम पर है। CSP कार्ड-01 पीस, वादिनी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, SBI बैंक का चौकबुक, SBI बैंक का ATM कार्ड / बैंक पासबुक, 05 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो,  अलका कुमारी का SBI का एक बैंक पासबुक, आधार कार्ड, अमित कुमार का SBI का पासबुक, आधार कार्ड, ATM कार्ड,  मालती देवी का ATM कार्ड, लक्ष्मण कुमार का आधार कार्ड,

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी


अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय),  प्रशान्त कुमार, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, पु०नि० शाहिद रजा, पु०नि० पेलावल अंचल, पु०अ०नि० प्रमोद कुमार राय थाना प्रभारी कटकमदाग थाना, पु०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी,OP पेलावल,  पु०अ०नि० विक्की ठाकुर कटकमदाग थाना।पु०अ०नि० चितरंजन कुमार कटकमदाग थाना।  पु०अ०नि० जगदीश चन्द्र मुर्मू कटकमदाग थाना। पु०अ०नि० अजय रजक कटकमदाग थाना।  कटकमदाग थाना सशस्त्र बल

अपराधिक इतिहास

प्रवीण कुमार पिता- गुमन राम सा०- कंचनपुर, थाना- कटकमसांडी, हजारीबाग का आपराधीक इतिहास इस कांड के अलावे निम्न कांड दर्ज है:-

1. सदर थाना कांड संख्या- 871/17, दिनांक 18.12.17, धारा-379/411/413/34 भा०८०वि०

2. सदर थाना कांड संख्या-872/17, दिनांक- 18.12.17, धारा-379 भा०८०वि०

3. कटकमसांडी थाना कांड संख्या-74/19, दिनांक- 10.06.19, धारा-392 भा०द०वि०

4. कटकमसांडी थाना कांड संख्या- 58/19, दिनांक- 19.08.19, धारा-392 भा०द०वि०

5. कटकमदाग थाना कांड संख्या- 134/25, दिनाक 08.08.25, धारा 304 (2) भा0 न्या०सं०

6. कटकमदाग थाना कांड संख्या 148/25, दिनांक 09.09.25, धारा 309 (4) भा० न्या०संo लक्ष्मण पासवान उर्फ राधे पासवान, पिता- अरुण पासवान, सा०- सुलमी, थाना- कटकमसांडी, जिला- हजारीबाग का आपराधीक इतिहास इस कांड के अलावे निम्न कांड दर्ज है:-

सरायकेला थाना कांड संख्या-1144/17 दिनांक- 24.11.17, धारा 394 भा०द०वि०, सितारामडेरा थाना कांड संख्या 145/21, दिनांक- 20.08.21, धारा-21(a)/29 NDPS Act,  सितारामडेरा थाना कांड संख्या-215/21, दिनांक- 13.12.21, धारा- 17 (a)/22(a)/21/29 NDPS Act, सितारामडेरा थाना कांड संख्या- 26/22, दिनांक- 09.09.22,  सदर थाना कांड संख्या-876/16, दिनांक- 06.11.16, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 25 (1-B) A/26 आर्म्स एक्ट, कटकमदाग थाना कांड संख्या 134/25, दिनांक 08.08.25, धारा 304 (2) भा०न्या०सं०, कटकमदाग थाना कांड संख्या 148/25, दिनांक 09.09.25, धारा 309 (4) भा० न्या०सं० अंकित कुमार पिता नरेश पासवान, ग्राम- सखीया, थाना- मुफ्फसिल, जिला- हजारीबाग का आपराधीक इतिहास इस कांड के अलावे निम्न कांड दर्ज हैः-1. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-255/17, दिनांक 03.11.17, धारा- 457/380/411 भा0द०वि०, बड़कागांव थाना कांड संख्या-38/19, दिनांक- 25.02.19, धारा 379/511 भा०द०वि०, कोर्रा थाना कांड संख्या- 97/20, दिनांक- 27.06.2020, धारा- 414/34 भा0द0वि0 एवं 18C/27B (ii) Drugs Cosmetiec Act,  सदर थाना कांड संख्या- 384/21, दिनांक- 22.09.20, धारा- 420/467/468/476/413/414/34 भा0द०वि०,  कटकमसांडी थाना कांड संख्या 155/21, दिनांक- 18.11.21, धारा 379 भा०द०वि०,  कटकमसांडी थाना कांड संख्या- 158/21, दिनांक- 18.11.21, धारा 379 भा०द०वि०, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 98/21, दिनांक- 18.11.21, धारा-379 भा०द०वि०,  कटकमसांडी थाना कांड संख्या-354/21, दिनांक 05.08.23, धारा- 413/379/467/468 भा0द0वि0,  कटकमदाग थाना कांड संख्या- 134/25, दिनांक 08.08.25, धारा 304 (2) भा0 न्या०सं०, कटकमदाग थाना कांड संख्या 148/25, दिनांक 09.09.25, धारा 309 (4) भा0 न्या०सं०

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिलें में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के द्वारा रक्षक सैट टीम का गठन किया गया है। हाल के दिनों में पुलिस के द्वारा जिलें में हुए अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाया गया हैं। पुंलिस अधीक्षक, हजारीबाग के द्वारा अपराध नियंत्रण, नशाखोरी, लूट, चोरी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण हेतु शहर में रक्षक सैट टीम का गठन किया गया है, जो लगातार शहर में भ्रमणशील रहकर अपराधकर्मियों पर पैनी नजर बनाये रख रहे है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close