FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC पकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा खेल दिवस मनाया गया।

NTPC पकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा खेल दिवस मनाया गया।  बड़कागांव / हजारीबाग  बड़कागांव एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवा...

NTPC पकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा खेल दिवस मनाया गया। 


बड़कागांव / हजारीबाग 


बड़कागांव एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजनाओं के द्वारा खेल दिवस के अवसर पर बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर ने कर्मचारियों में फिटनेस, टीम भावना और सौहार्द को और मजबूत किया। कार्यक्रम की शुरुआत फिटनेस प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  सुब्रत कुमार दाश परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू  के. चंद्रशेखर, परियोजना प्रमुख केरेडारी, एवं अरुण कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख बादाम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।


इस अवसर पर बैडमिंटन, टेबल टेनिस और रस्साकशी जैसे रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों परियोजनाओं के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना से भाग लिया। प्रतियोगिताओं ने कार्यस्थल पर एकता, टीम वर्क और स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड अपने कर्मचारियों के सर्वागीण विकास और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!