FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC पकरी बरवाडीह PB पीबी-नॉर्थ वेस्ट परियोजना ने मनाया गणेश चतुर्थी

NTPC पकरी बरवाडीह PB पीबी-नॉर्थ वेस्ट परियोजना ने मनाया गणेश चतुर्थी Barkagaon/Hazaribagh  NTPC माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह एवं पीबी-नॉर्थ ...

NTPC पकरी बरवाडीह PB पीबी-नॉर्थ वेस्ट परियोजना ने मनाया गणेश चतुर्थी


Barkagaon/Hazaribagh 



NTPC माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह एवं पीबी-नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और आनंद का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश सहित विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कर्मचारियों ने मिलकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। यह आयोजन न केवल परंपरा tऔर संस्कृति का प्रतीक रहा, बल्कि संगठन में एकता, सामूहिकता और सौहार्द की भावना को भी और सुदृढ़ किया। मौके पर सीएसआर की कमला राम रजक सहित एनटीपीसी के कई अधिकारी मौजूद थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं