FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सुहागन महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई तीज पर्व, पति की दीर्घायु की कामना

सुहागन महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई तीज पर्व, पति की दीर्घायु की कामना। केरेडारी /हजारीबाग  केरेडारी प्रखंड के गुरगुटिया गांव के ह...

सुहागन महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई तीज पर्व, पति की दीर्घायु की कामना।


केरेडारी /हजारीबाग 


केरेडारी प्रखंड के गुरगुटिया गांव के हनुमान सह शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हरितालिका तीज का पर्व मनाई गई। इस अवसर पर केरेडारी के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पति की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर भगवान शिव पार्वती की पूजा की और उनकी कथा सुनी। केरेडारी कंडाबेर बारियातु गर्री कलां पतरा पेटो बेलतु सहित कई गांवों में व्रतधारी महिलाओं ने पूजा अर्चना की। गुरगुटिया शिव मंदिर में लाइट साउंड की व्यवस्था वार्ड सदस्य मीना देवी के द्वारा किया गया। वही मंदिर में हरि तालिका तीज विशेष तौर पर मनाई गई। यह पूजा ईश्वर पंडित जी द्वारा विधि विधान से किया गया। पूजा के बाद अपनी पति की दीर्घायु एवं खुशी के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। हरि तालिका तीज के संबंध में व्रती  वार्ड सदस्य मीना देवी जल सहिया दीदी चंपा देवी, बसंती देवी बबीता देवी सबिता देवी रेखा देवी ने संयुक्त रूप संयुक्त से कहा की हरतालिका तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के वैवाहिक बंधन का सम्मान करने के लिए मनाई जाती है। 

हरितालिका तीज पर विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और तीज मनाती हैं। पंचांग या हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्यौहार भाद्रपद महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। महिलाएं इस त्यौहार को आनंदमय और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए अनुष्ठानों के साथ मनाती हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हरि तालिका तीज का व्रत रखी जाती हैं। महिलाएं अपने लिए ने सौंदर्य प्रसाधन रखती है और देवी पार्वती को भी अर्पित करती है, वे अपने पति और परिवार के लिए लंबे उम्र के लिए प्रार्थना करती है।व्रती में काजल देवी, रीता देवी संगीता देवी सरिता देवी संध्या रानी रीता देवी मंजू देवी तेजनी देवी चिंता देवी स्वाति देवी कुंती देवी पुष्पा देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने बताया की पति की सुख समृद्धि के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं