FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सरायकेला:चांडिल में एक साथ तीन जगहों पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, तीन बिना नंबर प्लेट का बाइक जप्तNews

झारखंड सरायकेला  संवाददाता - बानेश्वर महतो, सरायकेला:चांडिल में एक साथ तीन जगहों पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, तीन बिना नंबर प्लेट का बाइ...

झारखंड सरायकेला 

संवाददाता - बानेश्वर महतो,

सरायकेला:चांडिल में एक साथ तीन जगहों पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, तीन बिना नंबर प्लेट का बाइक जप्त

सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अचानक एक साथ एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया है। जिसका नेतृत्व चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिरुआ ने किया। जांच अभियान के तहत पुलिस ने एनएच-33 के पाटा टोल प्लाजा, कांदरबेड़ा चौक और चांडिल डेम रोड पर चेक नाका स्थापित कर हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की। वाहन चालकों से कागजात की जाँच के साथ-साथ समानों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के घूम रही तीन संदिग्ध मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने ले जाया गया।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से चांडिल बाजार और आसपास के इलाके में असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। इस सघन जांच अभियान ने साफ संकेत दे दिया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी डिलसन बिरुआ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन की कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि अब यह निरंतर चलेगा। उनका कहना है कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब बगैर वैध कागजात या अवैध कार्यों में लिप्त लोग सावधान हो जाएं पुलिस की नजर हर कोने पर है।
चांडिल क्षेत्र में चलाए गए इस संयुक्त एंटी क्राइम ऑपरेशन से स्पष्ट है कि जिला पुलिस अब पूरी सख्ती के साथ कानून-व्यवस्था कायम करने के मिशन पर है। यह कार्रवाई न सिर्फ आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाती है, बल्कि अपराधियों को सीधा चेतावनी भी देती है अब अपराध से बचना मुश्किल है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!