FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सरायकेला: हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर उपायुक्त से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, कुकड़ू प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावितNews

झारखंड सरायकेला खरसवां  संवाददाता - बानेश्वर महतो  सरायकेला: हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर उपायुक्त से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, कुकड़ू प्रख...

झारखंड सरायकेला खरसवां 

संवाददाता -बानेश्वर महतो 

सरायकेला: हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर उपायुक्त से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, कुकड़ू प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विशेषकर कुकड़ू प्रखंड इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से बुरी तरह प्रभावित है। फसलों का व्यापक नुकसान, घरों को क्षति और आम लोगों में भय का माहौल लगातार बना हुआ है। इन्हीं गंभीर समस्याओं को लेकर आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे एल के एम) के केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त महोदय से मुलाकात किए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वन विभाग द्वारा यह कहकर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है कि यह क्षेत्र चांडिल डैम के डूबी क्षेत्र में आता है। यह तर्क विस्थापित और पीड़ित ग्रामीणों के साथ अन्याय है, जिन्हें बिना किसी गलती के दोहरी मार झेलनी पड़ रही है पहले विस्थापन की और अब हाथियों के उत्पात की।
उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय में शीघ्र विभागीय समन्वय स्थापित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रशासन गंभीरता से प्रयास करेगा।
मौके पर विद्रोही बिष्णु केंद्रीय उपाध्यक्ष, (जे एल के एम) युवा मोर्चा,प्रताप महतो, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा,राकेश रंजन महतो,अध्यक्ष, विस्थापित अधिकार मंच,पवन महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!