FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी में किसान मित्रों के साथ बैठक डिजिटल क्रॉप सर्वे की बैठक सम्पन्न।

केरेडारी में किसान मित्रों के साथ बैठक डिजिटल क्रॉप सर्वे की बैठक सम्पन्न। केरेडारी हजारीबाग   केरेडारी प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो में क...

केरेडारी में किसान मित्रों के साथ बैठक डिजिटल क्रॉप सर्वे की बैठक सम्पन्न।


केरेडारी हजारीबाग 


केरेडारी प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो में किसान मित्रों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बीएओ अनुज कुमार एवं संचालन बीटीएम सुभाष कुमार ने की। मौके पर एटीएम एमडी जिया तैयब अंसारी के अलावे सिंगल विंडो के कई कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान सुभाष कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की भूमि को डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना है। जिसकी शुरुआत हर पंचायतों में कर दी गई हैं।  इस सर्वे के माध्यम से सरकार और कृषि विभाग को किसानों की भूमि उपयोग, फसल पैटर्न, और अन्य कृषि संबंधी जानकारी मिलती है। वहीं बताया कि मिलट मिशन के तहत मडुआ की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 3000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। राज्य से किसानों के लिए 1000 आवेदनो को जनरेट करने का लक्ष्य दिया गया है। किसानों को फसल बीमा के लिए प्रेरित करने का भी दायित्व दिया गया है, जिससे किसानों की आधुनिक तरीके से खेती करने में मददगार साबित होगा। यह ऐप भारत सरकार की एक पहल है जो मोबाइल ऐप और रिमोट सेंसिंग तकनीकों का उपयोग करके कृषि भूखंडों पर बोई गई फसलों की जानकारी एकत्र करती है। इसका मुख्य उद्देश्य मैन्युअल सर्वेक्षणों को बदलकर वास्तविक समय में सटीक, पारदर्शी और पारदर्शी डेटा संग्रह को बढ़ावा देना है, ताकि सटीक फसल उत्पादन का अनुमान लगाया जा सके और कृषि के लिए महत्वपूर्ण डेटाबेस बनाया जा सके।

डिजिटल क्रॉप सर्वे क्यों महत्वपूर्ण है:

डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों, सरकार और कृषि क्षेत्र के लिए कई फायदे लाता है। यह सुनिश्चित करता है कि सरकार के पास सटीक और वास्तविक समय की जानकारी हो, जिससे बेहतर योजना और नीतियां बनाई जा सकें. इसके अलावा, यह किसानों को सरकारी योजनाओं और लाभों तक पहुंचने में मदद करता है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होता है।

मौके पर किसान मित्र भुवनेश्वर साव, सौरभ कुमार किसान मित्र, अरुण पासवान सूरज महतो गंगो रजक पूनम देवी अनामिका देवी संगीता देवी देवनंदन महतो, महेंद्र कुमार  सहित कई पंचायत महिला पुरुष किसान मित्र शामिल हुए।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!