FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को अज्ञात अपराधियों ने किया आग के हवाले

सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को अज्ञात अपराधियों ने किया आग के हवाले बड़कागांव/हजारीबाग   हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गो...

सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को अज्ञात अपराधियों ने किया आग के हवाले


बड़कागांव/हजारीबाग 


हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा पंचायत के जोरकाठ जंगल में सड़क निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है। सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन को अज्ञात अपराधियों के द्वारा  2 जेसीबी, 2 हाइव, एक ग्रेडर, एक जनरेटर और एक पानी टैंकर में आग लगा दिया गया है। लोगों में अचानक आग देख कर डर का माहौल बना हुआ हैं। एका एक आग लगने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। आए दिन शहर में दिन दहाड़े गोली चलना, भय का माहौल बनाना,वाहनों को आग के हवाले करना, कहीं न कहीं प्रशासन को बड़ी चुनौती दे रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे बादम से चरही तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। रात्रि होने और जंगल होने के कारण घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। इस तरह के घटनाएं से कई सवाल खड़े होते हैं। हालांकि प्रशासन भी घटना का अंजाम देने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। मौके पर प्रशासन पहुंच कर आगजनी को जांच पड़ताल कर रहे हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close