FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन News

  हाथरस    संवाददाता बिकास चौहान  अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन ...


 हाथरस 

 संवाददाता बिकास चौहान 

अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न


हाथरस राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की उद्वारक, आदर्श शासिका शक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान 2025 के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन/प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर एवं पट्का पहनाकर किया गया।

 मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य विधायकगण/जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्याबाई होलकर के छविचित्र पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन, त्याग, सेवा और नेतृत्व गुणों को रेखांकित करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अहिल्याबाई होलकर जी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ। 

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, देवी अहिल्याबाई होल्कर ने ही बाबा विश्वनाथ के मंदिर को वर्तमान स्वरूप देने का काम किया था। राजतंत्र में लोकतंत्र की चेतना से दीप्त राजमाता का शासन काल आज भी स्वराज और सुशासन के लिए एक आदर्श मानक है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की नीति, नीयत, निर्णय और नेतृत्व में राष्ट्रीय चिंतन, राष्ट्रीय दृष्टि और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ का भाव सही मायने में दृष्टिगोचित होता है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान 2025 के अवसर पर प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों यथा प्रधानाचार्या, सहायक अध्यापिका, सीएचओ, बीएचडब्लू, पंचायत सहायक, आंगनवाडी कार्यकत्री व स्वयं सहायता समूह संचालिका को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चतुर सिंह एवं मोनिका गौतम ने किया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!