FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बेंगवरी गांव में विशेष जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन

बेंगवरी गांव में विशेष जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन केरेडारी/हजारीबाग Keredari स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत NTPC केरेडारी ने बेंगवरी...

बेंगवरी गांव में विशेष जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन


केरेडारी/हजारीबाग


Keredari स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत NTPC केरेडारी ने बेंगवरी गांव में स्वास्थ्य एवं कल्याण शिवर का आयोजन किया। एनटीपीसी केरेडारी द्वारा महिलाओं की माहवारी स्वच्छता और स्त्री रोगों से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु दिनांक 28 मई 2025 को ग्राम बेंगवरी में विशेष जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एनटीपीसी की हेल्थ एंड वेलनेस पॉलिसी के तहत आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 92 महिलाओं ने भाग लिया और स्त्री रोग संबंधी परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में माहवारी स्वच्छता से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना, संवाद को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जूही चावला (DGO, DNB Gynae, ACC Gynae USG) तथा डॉ. निधि मोर (MBBS), मेडिकल ऑफिसर, एनटीपीसी ने महिलाओं की जांच की एवं उन्हें परामर्श दिया। दोनों डॉक्टरों ने महिलाओं से संवाद करते हुए महिला स्वास्थ्य, पोषण, मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और नियमित जांच की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. जूही चावला ने कहा, "जागरूकता ही सशक्तिकरण का पहला कदम है। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण महिलाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देने और उनकी झिझक दूर करने के लिए बेहद जरूरी हैं।"

शिविर में महिलाओं को निःशुल्क दवाएं एवं सूचना पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया और इसे एक अत्यंत उपयोगी एवं सकारात्मक प्रयास बताया।

NTPC केरेडारी कोयला  खनन परियोजना द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कल्याणकारी पहलों को आगे बढ़ाते हुए समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!