FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दो मासूम बच्चियों के हत्यारों को न्यायालय ने सुनाई मृत्युदंड की सजा : कोर्ट ने सिर्फ 4 महीने 6 दिन में सुनाया फैसला हाथरसNews

  हाथरस  संवाददाता बिकास चौहान  दो मासूम बच्चियों के हत्यारों को न्यायालय ने सुनाई मृत्युदंड की सजा : कोर्ट ने सिर्फ 4 महीने 6 दिन में सुनाय...


 हाथरस 

संवाददाता बिकास चौहान 

दो मासूम बच्चियों के हत्यारों को न्यायालय ने सुनाई मृत्युदंड की सजा : कोर्ट ने सिर्फ 4 महीने 6 दिन में सुनाया फैसला

हाथरस आशीर्वाद धाम कॉलोनी में 22 जनवरी की रात दो बच्चियों की हत्या के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अधिनियम रामप्रताप सिंह के न्यायालय ने दो अभियुक्तों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।अभियुक्तों में बच्चियों का रिश्ते का तयेरा भाई भी शामिल है। मूल रूप से फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर कपालिया के छोटेलाल गौतम हाथरस के चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में भूगोल के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। पिछले चार वर्ष से आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। फालिस के कारण वह बेड रेस्ट पर हैं। 22 जनवरी 2025 की रात्रि को छोटेलाल, पत्नी वीरांगना और दो बेटी सृष्टि (12) और विधि (6) के साथ घर पर थे। रात करीब नौ बजे छोटेलाल गौतम के रिश्ते का भतीजा विकास अपने दोस्त लालू पाल के साथ उनके घर पहुंचा। खाना खाने के बाद विकास व उसका दोस्त कमरे में सो गए, जबकि पत्नी बेटियों को लेकर लॉबी में सो गईं।इसी बीच रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक विकास ने साथी की मदद से पहले दोनों बेटियों का मुंह दबाकर चाकू से गला रेतकर कत्ल किया। इसी बीच मां की नींद टूटी और वह उनसे बचने के लिए भागी तो उसको भी पकड़कर चाकू से गला रेता। फिर छोटलाल को भी चाकू प्रहार कर घायल कर दिया। मां वीरांगना देवी की तहरीर पर छोटेलाल के भतीजे विकास व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या व हमले का मुकदमा दर्ज कर किया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि हत्यारे, छोटेलाल के पैतृक गांव की संपत्ति को हथियाना चाहते थे। पुलिस ने 23 मार्च को इस संबंध में चार्जशीट दाखिल की। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी अधिनियम राम प्रताप सिंह ने दोनों अभियुक्तो को फांसी की सजा सुनाई है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!