FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रामपुर चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवारNews

  * सैनिकों के पराक्रम और शौर्य से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं: हरीश* * चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष ह...


 

*सैनिकों के पराक्रम और शौर्य से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं: हरीश*

*चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार*

*कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से आर्थिक रूप समृद्ध और सशक्त होगा देश*

रामपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सैनिकों के समर्पण, पराक्रम और शौर्य से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह देश का प्रत्येक नागरिक एकजुट है, उसी तरह से एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुददे पर भी देश को एकजुटता दिखानी होगी। इससे न सिर्फ भारत आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि सशक्त भी होगा।
एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में भाजपा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को ग्राम काशीपुर में सम्मेलन हुआ, जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश आतंक का दंश झेल रहा है। आएदिन होने वाले आतंकी हमलों में कितने देश बेकसूर नागरिक अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन, इस बार देश के बीच सिपाही आतंक के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ चुके हैं। हमारे सैनिकों का शौर्य, पराक्रम और समर्पण भाव देश की सीमाओं को सुरक्षित करता है। कहा कि आतंक के खिलाफ जिस तरह से भारत का प्रत्येक नागरिक एकजुट है, उसी तरह से एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए भी जागरूक होना होगा और सरकार का समर्थन करना होगा। इससे न सिर्फ देश आर्थिक रूप से सशक्त होगा, बल्कि समृद्धि के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सैदनगर ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जगपाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, विकास दीक्षित, सुखदेव चीमा, ओमप्रकाश सैनी, पूजा पाल, कांता प्रसाद लोधी, अजय सैनी, कुलदीप सिंह पन्नू, ओमप्रकाश लोधी, वीरपाल आदि उपस्थित रहे।  

 संवाददाता  

           शंकर सिंह 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!