FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कंडाबेर मुखिया ने देवी मण्डप परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर कार्य का किया शुभारंभ।

कंडाबेर मुखिया ने देवी मण्डप परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर कार्य का किया शुभारंभ।    *हैदराबाद एवं महाराष्ट्र के तर्ज पर भव्य शिव मंदिर का ...

कंडाबेर मुखिया ने देवी मण्डप परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर कार्य का किया शुभारंभ।
 


 *हैदराबाद एवं महाराष्ट्र के तर्ज पर भव्य शिव मंदिर का रूप दिया जाएगा। :- मुखिया दिनेश साव* 



केरेडारी


केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के चर्चित मां अष्टभुजी मंदिर के आंचल में बसे कंडाबेर गांव के देवी मंडप परिसर में वर्षो से बन रहें नव निर्मित शिव मंदिर आधा अधूरा हो कर कार्य रुका हुवा था। गांव में चर्चा का विषय बना हुवा हैं। वही पंचायत मुखिया दिनेश साव ने मन्दिर का बचे कार्य को गुंबज से लेकर मंदिर संपूर्ण तैयार करने का निर्णय अपने जिम्मेवारी में ले लिया हैं। इस तरह में वर्षो से ग्रामीणों का सपना रुका सकार होते दिख रहा हैं। और गांवों में भी खुशी का मौहल बना हुवा हैं। इन सभी को देखते हुए दिन मंगलवार को पोरोहित महेश पाठक के द्वारा विधि विधान से पुजा अर्चना कर मुखिया दिनेश साव ने आधारशिला रखा। और मंदिर का स्वरूप तैयार करने के लिए महाराष्ट्र के मिस्त्री एवं इंजीनियर आए हुवे कार्य को शुभारंभ कर दिए हैं।

इस दौरान मुखिया दिनेश साव ने कहा की यह मंदिर हैदराबाद एवं महाराष्ट्र के तर्ज पर भव्य शिव मंदिर का रूप दिया जाएगा। चाहें जितना मन्दिर बनाने में लागत खर्च लगेगा वो सब भगवान भोलेनाथ अष्टभुजी माता के आशीर्वाद से पूर्ण होगा। मंदिर कार्य पूर्ण होने के बाद महा रामनवमी पुजा के समय भगवन शिव एवं माता पार्वती का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कराने में ग्राम पंचायत वासियों के आशीर्वाद से मेरे जिम्मेवारी के साथ आप सभी ग्रामीणों के सहयोग से पूर्ण होगा। पंचायत वासियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि जिन भक्त सज्जन मंदिर कार्य को पूर्ण करने में सहयोग करना चाहते हैं वह अपने इच्छा अनुसार कर सकते हैं। आप सभी के सहयोग से इतना बड़ा कार्य पूर्ण होगा। सहयोग जैसा भी हो आर्थिक से लेकर शारीरिक सहयोग कर सकते हैं भगवान उनके मनोकामना जरुर पूरा करेंगे। वही महाराष्ट्र से आए हुवे मिस्त्री एम गोपाल मस्के ने बताया की बडी लागत से यह मंदिर बनने जा रहा हैं। मंदिर का स्वरूप संपूर्ण तैयार करने में  लगभग 21 लाख से ऊपर खर्च होगा।  समय पर सभी सुविधा मिल जाए तो 3 से 4 महीने में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान मुखिया दिनेश साव के अलावे महेश पाठक, भोला राणा, रूपलाल साव, अशोक पासवान (शिक्षक) सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close