FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी के खावा नदी में बाढ़ से बहे 3 लोग लापता, खोज बिन जारी।

केरेडारी के खावा नदी में बाढ़ से बहे 3 लोग लापता, खोज बिन जारी। दो दिनों के राहत और बचाव कार्य के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है। केरेडारी हजा...

केरेडारी के खावा नदी में बाढ़ से बहे 3 लोग लापता, खोज बिन जारी।


दो दिनों के राहत और बचाव कार्य के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है।


केरेडारी हजारीबाग 


हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बारियातु एवं कंडाबेर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र से गुजरी खावा नदी में तेज बारिश के कारण बाढ़ में तीन लोगों बह गए। यह घटना दिन बुधवार 21 मई की हैं। तेज बाढ़ से नदी किनारे पुराने बंद पड़े खदान के भीतर समा जानें से लापता हो गए।  घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जिला एवं स्थानीय प्रशासन भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। खुद केरेडारी के सीओ राम रतन वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार, थाना प्रभारी विवेक कुमार स्थानीय मुखिया दिनेश साव घटनास्थल पर मौजूद है। और सभी चीजों की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बगल के ही बसरिया गांव से मजदूरी करके तीनों लोग प्रमोद साव उम्र 45 वर्ष पिता रितलाल साव नौशाद आलम उम्र 25 वर्ष पिता बकरुद्दीन मियां, उमेश साव उम्र 25 वर्ष पिता शंभू साव, लौट रहे थे। इसी बीच नदी पार करने के दौरान एकाएक तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में बह गए। और लापता हो गए। जिसकी सूचना वहां पर बकरी चरा रहे लोगों ने गांव वालों को दी उसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया दिनेश साव के माध्यम से प्रशासन को दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट के सहयोग से कई जगह पम्प मशीन लगा कर पानी सुखा रहें हैं। हालांकि दो दिनों के राहत और बचाव कार्य के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है और सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा कि अब हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय के माध्यम से NDRF को भी सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और लोग जल्द से जल्द राहत बचाव कार्य पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close