351 कलश उठाकर बारियातु गांव के शिव मंदिर में नवरात्रि प्रारंभ। नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा इलाका केरेडारी / हजार...
351 कलश उठाकर बारियातु गांव के शिव मंदिर में नवरात्रि प्रारंभ।
नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा इलाका
केरेडारी / हजारीबाग
केरेडारी प्रखण्ड के ग्राम+पंचायत बारियातु शिव मन्दिर में चैत शुक्ल पक्ष महा रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रतिपदा से लेकर नवमी तक दुर्गा पाठ रखा गया। इस अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सार्वजनिक ढेबो तरी नदी तक पहुंची। वहां 351 कुंवारी कन्या एवं महिलाओं ने जल कलश भरे. वैदिक मंत्रोच्चार और भगवती वंदना के साथ महिलाओं ने नगर भ्रमण करते हुए देवी मण्डप पहुंचकर कलशों की स्थापना की। और सभी श्रद्धालुओं को पूजा समिति द्वारा चना और सरबत का वितरण किया गया। इस वर्ष बारियातु में कलश शोभा यात्रा कर नवरात्रि प्रारंभ किया गया। इस कलश यात्रा में बारियातू, गुरगुटिया, सतघरवा, रामनगर के सैकड़ो राम भक्त सामिल रहें। और शान्ति पूर्ण कलश शोभा यात्रा को सफल बनाया। श्रद्धालु द्वारा जय माता दी, जय श्री राम के नारा से पूरे गांव गूंज उठा। जिससे पूरे गांव भगवामय हो गया। वही मुख्य पूजारी के रूप में नारायण साव, उनके धर्म पत्नी लखिया देवी एवं सहयोगी में कैलाश साव के अलावे सभी कलश लिए श्रद्धालुओं को पुरोहित अशोक कुमार पंडित के द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना किया गया।
इस कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश साव, तुलसी महतो, पूर्व विधायक के चाचा पप्पू साव सामिल हुवे। कलश यात्रा के दौरान पूजा समिति के व्यवस्थापक में पूर्व मुखिया रामेश्वर साव, पंचायत समिति सद्स्य जागेश्वर साव, बालेश्वर साव, अशोक बंटी राज, विकास साव, अशोक राणा, शंकर साव, गौतम साव, सुबोध कुमार, अनिल सिंह, विनोद सिंह, घनश्याम कुमार, संतोष कुमार रामा साव , मनोज मण्डल, सहित सैकड़ो राम भक्त कलश यात्रा में सामिल रहें।
दुर्गा पाठ की महत्व और उनके नौ दिनों का रूप किया है जानें
नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित है, अर्थात्: शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री , और प्रत्येक रूप एक अद्वितीय गुण का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवसर पर प्रभु श्री राम नगरी अयोध्या मंदिर एवं गंगा घाट के तर्ज पर संध्या 7:00 बजे महा आरती किया गया। एवं प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया गया। जो प्रतिपदा से नवमी तक महा आरती एवं भंडारा किया जाना है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835633100
No comments