FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

SSP ने रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण

  SSP ने  रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण गया बिहार रिपोर्ट : वेद राज गया, 12 अगस्त, 2024, पितृपक...

 

SSP ने  रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण

गया बिहार
रिपोर्ट : वेद राज

गया, 12 अगस्त, 2024, पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ, जो खासकर विभिन्न ट्रेन के माध्यम से आएंगे, उनकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर तथा सुगमता बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन के सभागार में रेलवे स्टेशन के वरीय पदाधिकारियों, जीआरपी, आरपीएफ तथा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।



बैठक में स्टेशन मैनेजर गया ने बताया कि वर्तमान समय में रेलवे स्टेशन का रिमॉडलिंग होने के कारण बहुत सारी व्यवस्थाएं अस्थाई करने होगी, जैसे शौचालय, पार्किंग, पेयजल, रैंप की व्यवस्था इत्यादि। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की पार्किंग हेतु अतिरिक्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वृद्ध यात्रियों के लिए प्लेटफार्म से बाहर तक आने के लिए व्हील चेयर का प्रयोग किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधन द्वारा व्हील चेयर की कमी बताई गई, जिसपर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को 25 व्हील चेयर रेलवे को मेला अवधि के लिए सौंपने का निर्देश दिया। 

जिला पदाधिकारी ने रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण को बेहतर तरीके से अनुपालन कराएंगे। सभी तीर्थ यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार अपनाएंगे। विभिन्न जीआरपी, आरपीएफ तथा अन्य पदाधिकारियों को अच्छे तरीके से प्रतिनियुक्ति करें।

जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न ऑटो रिक्शा इत्यादि का क्षेत्रवार दर निर्धारण कर ले तथा विभिन्न ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा पर निर्धारित दर को प्रदर्शित करा दें ताकि यात्री उसी अनुरूप भुगतान कर सके। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में भी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगा दें तथा लगातार अनाउंसमेंट करवाते रहें। रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर तथा अंदर के परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। सीरियल नंबर के साथ स्टेशन परिसर में वाहनों को एंट्री करावे यह सुनिश्चित करें ताकि ट्रैफिक का कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने निर्देश दिया कि रेलवे प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी का निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिए। जो सीसीटीवी खराब पड़े हैं, उनकी मरम्मत जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करे। पितृपक्ष मेला के दौरान अतिरिक्त कैमरे की आवश्यकता है इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आकलन कर तेजी से कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर dark spot कवर हो, इसे सुनिश्चित करवाये। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा यात्रियों को मेला क्षेत्र में जाने हेतु निशुल्क टैक्सी अथवा वाहन, यात्री सुविधा हेतु देने के लिये बड़ा जगह चिन्हित करते हुए काउंटर बनाए ताकि यात्रियों के भीड़ का दबाव कम पड़े। रेलवे स्टेशन से निकलने वाले विभिन्न एप्रोच रोड में रोशनी की व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त एवं रेलवे के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए रेलवे स्टेशन के अप्रोच रोड का मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे हैं मजदूर का पुलिस वेरिफिकेशन हेतु एक पत्र प्रेषित करें, जिसके आधार पर उन सभी कार्यरत मजदूरों का पहचान पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी बिना पहचान पत्र के किसी भी स्थान पर उपस्थित नहीं रहेंगे।

जिला पदाधिकारी ने स्टेशन मैनेजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन परिसर के अंदर एवं स्टेशन परिसर के बाहर पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की उत्तम व्यवस्था, शौचालयों की निरंतर साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करावे। यात्रियों को रेस्ट करने के लिए वैकल्पिक रूम का व्यवस्था हर हाल में रखें। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि अतिरिक्त मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था स्टेशन के बाहरी परिसर में रखें। साथ ही टॉयलेट की सफाई का भी पूरा इंतजाम रखें।

गया रेलवे स्टेशन मैनेजर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के अंदर एवं बाहरी परिसर में 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम चलाया जाएगा। रेलवे के सभी विभागों के 1-1 पदाधिकारी तथा रेलवे के स्टेशन मैनेजर भी खुद कंट्रोल रूम में रहेंगे। पितृपक्ष मेला के दौरान अतिरिक्त टिकट रिजर्वेशन काउंटर बनाए जाते हैं। रेलवे इंक्वायरी सेंटर भी 24 घंटे चलेगा। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम तथा हेल्पलाइन का दूरभाष संख्या पर्याप्त जगह पर प्रदर्शित करें।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी जगह पर साइनस लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी प्लेटफार्म पर रेल डब्बे का साइनस एवं समय सारणी इत्यादि का प्रदर्शन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नगर आयुक्त तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि मेला अवधि में पेयजल हेतु वॉटर टैंकर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन पर मेला अवधि तक 24 घंटे एम्बुलेंस, जीवन रक्षक दवाएं, चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ शिफ्टवार प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।



इसके उपरांत स्टेशन के बाहरी परिसर का घूम घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने टूटी नालियों के ढक्कन को मरमत्त कराने का निर्देश दिया। किन किन स्थानों पर विभिन्न विभागों के लगाए जाने वाले शिविर के बारे में अवगत हुए। उन्होंने स्टेशन मैनेजर को निर्देश दिया कि रेलवे के एंट्री गेट एवं एग्जिट गेट पर सफाई के साथ-साथ यात्रियों के आवागमन की पूरी सुगम व्यवस्था रखें।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र नाथ दिवाकर, राजीव कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रेलवे के वरीय पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक नगर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!