FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

डीआईजी जुगल किशोरतिवारी के निलंबन से ब्राह्मण समाज में आक्रोश

  डीआईजी जुगल किशोरतिवारी के निलंबन से ब्राह्मण समाज में आक्रोश फफूंद/औरैया रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ज...

 

डीआईजी जुगल किशोरतिवारी के निलंबन से ब्राह्मण समाज में आक्रोश

फफूंद/औरैया

रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद औरैया की मासिक बैठक माहेश्वरी गेस्ट हाउस फफूंद में संपन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिला संयोजक योगेश त्रिपाठी ने की | बैठक में मुख्य अतिथि विद्वान मनीषी पं राम अवतार शास्त्री जी विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं प्रांतीय संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तर प्रदेश एवं श्री सुधीर कुमार अग्निहोत्री रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर फफूंद ने  सहभागिता की | बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि पूजन अर्चन किया गया | बैठक में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प० गिरीश चंद तिवारी  का उपस्थित समस्त ब्राह्मण समाज ने हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया | नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने बैठक में पधारे समस्त ब्राह्मण समाज के अपने अग्रज एवं अनुज बन्धुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया | बैठक में प्रमुख रूप से  प्रवक्ता नरेश दुबे राष्ट्रीय कवि अमरनाथ दीक्षित अनिल कुमार शुक्ला  जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी निशांत चतुर्वेदी भगवान परशुराम शोभा यात्रा के कोषाध्यक्ष पं कमलेश नारायण द्विवेदी भाजपा के मंडल अध्यक्ष फफूंद गोविंद मिश्रा एवं जिला संयोजक रवि तिवारी जिला कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित का व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रभारी अनिल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी व प्रमोद तिवारी जिला महासचिव सतीश चंद्र दुबे विवाह प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष आदित्य दुबे औरैया तहसील संयोजक विनीत तिवारी  सहित  पूरे जनपद से भारी संख्या में ब्राह्मण समाज ने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

 विशिष्ट अतिथि श्री राजेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में समाज के अपने नोनिहालो को प्रत्येक स्थिति में बेहतर शिक्षा दिए जाने पर बल दिया साथ ही यह भी कहा कि समाज के सभी लोगों को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालते हुए हर हाल में उन्हें पान मसाला नशा आदि से बचाना चाहिए तभी समाज का कल्याण हो सकता है | जिला अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र तिवारी जी ने कहा कि की प्रदेश में अब ब्राह्मण अधिकारियों पर भी दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई हो रही है जिसका जीता जागता उदाहरण डीआईजी जुगल किशोर तिवारी हैं हम सभी लोग सरकार से मांग करते हैं कि उनका निलंबन वापस लिया जाए और उन्हें प्रमोशन दिया जाए हम सभी को न ही ब्राह्मणों की निंदा सुननी चाहिए और न ही ब्राह्मणों की निंदा करनी चाहिए | बैठक के अंत में वृक्षारोपण भी किया गया तथा संयोजक मंडल द्वारा सभी के लिए बेहतर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री योगेश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे जनपद के सम्मानित ब्राह्मण समाज के बन्धुओ की यदि कोई भी समस्या हो तो कृपया वह अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से अवगत करायें हर हाल में परिषद उनके सुख दुख में साथ रहेगा  तथा समस्याओं का समाधान कराएगा।

रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!