FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

समान का पक्का बिल मांगने पर अमीन और दुकानदार के बीच विवाद News

समान का पक्का बिल मांगने पर अमीन और दुकानदार के बीच विवाद  • मामला तिर्वा नगर के बेबी मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान का है। • अमीन की तहरी...


समान का पक्का बिल मांगने पर अमीन और दुकानदार के बीच विवाद 



• मामला तिर्वा नगर के बेबी मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान का है।

• अमीन की तहरीर पर पुलिस ने किया दुकानदार सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

कन्नौज। 

रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी 

तिर्वा तहसील में कार्यरत सरकारी अमीन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के मध्य विवाद हो गया। पुलिस ने अमीन के शिकायती पत्र पर दुकानदार और उनके पुत्र सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ज्ञात हो कि तिर्वा नगर के तिर्वागंज स्थित गांधी चौक चौराहे के निकट स्थित बेबी मार्केट में अमित इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। बीते दो दिन पूर्व दुकान पर दुकानदार अशोक कुमार और तिर्वा तहसील में कार्यरत सरकारी अमीन सुखलाल के मध्य वाद विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख मार्केट के आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। दोनों ओर से जमकर बहस बाजी होती रही करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ।

वहीं अमीन का कहना था कि, दुकानदार के यहां से पहले समान लिया गए था। उसका पक्का बिल मांगने पर दुकानदार द्वारा अभद्रता की और झगड़ा करने लगे और दुकानदार का कहना था कि अमीन के आरोप बेबुनियाद हैं।

अमीन पर पहले सामान का पैसा बकाया था, जिसे मांगने पर अमीन भड़क गए और खुद ही अभद्रता कर झगड़ा करने लगे। हालांकि मामले में अमीन के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने अशोक सहित उनके पुत्र एक अन्य कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच पड़ताल जारी है। मार्केट के सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषी पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं