FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विद्यालयों की मॉर्निंग असेंबली में बच्चों को गुड टच-बैड टच एवं पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारीNews

 विद्यालयों की मॉर्निंग असेंबली में बच्चों को गुड टच-बैड टच एवं पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारी कन्नौज  रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी उत्तर प्...

 विद्यालयों की मॉर्निंग असेंबली में बच्चों को गुड टच-बैड टच एवं पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारी

कन्नौज

 रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों, बाल अधिकारों तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों की मॉर्निंग असेंबली में छात्र-छात्राओं को सरल एवं सहज भाषा में गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार तथा किसी भी प्रकार की असहज या अनुचित स्थिति में तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित अधिकारी को जानकारी देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


अभियान के तहत कन्नौज पब्लिक स्कूल में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रामगोपाल सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अपर जिला जज श्रीमती पूर्णिमा पाठक, सोनी पारिया इंटर कॉलेज में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा, राम नारायण हा० से० स्कूल में सिविल जज विपिन यादव तथा गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पामेला श्रीवास्तव द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अनुचित स्पर्श, व्यवहार या घटना को छिपाने के बजाय विश्वासपात्र व्यक्ति को तत्काल बताना चाहिए। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानूनी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग, आत्मविश्वासी एवं जागरूक बनाना तथा विद्यालयों में सुरक्षित, संवेदनशील और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। बच्चों को यह संदेश भी दिया गया कि जागरूकता और समय पर सूचना ही किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!