FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगाNews

  जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा कन्नौज।  रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत...

 

जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा



कन्नौज। 

रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी 

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। 1 दिसम्बर से घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।

 जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित कुल 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना का समय 5 जनवरी को रात्रि 12 बजे निर्धारित है तथा 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण चरण संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना से पूर्व 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी तथा अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्वगणना के प्रति अधिक से अधिक जन-जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। 

प्रस्तुतीकरण में जनगणना की अवधारणा, इससे संबंधित वैधानिक प्रावधानों, प्रशासनिक संरचना, जनसंख्या गणना की समय-सारणी तथा द्वितीय चरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण में जनगणना के दौरान बेघर परिवारों की गणना के संबंध में भी जानकारी दी गई। बेघर परिवारों की गणना फील्ड कार्य के अंतिम दिवस 4 जनवरी सायं की जाएगी। प्रस्तुतीकरण के दौरान जनपद कन्नौज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु चार्जवार अनुमानित संख्या की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से नामित जिला प्रभारी सुश्री अंशु साहू तथा मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी एवं मृदुल मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!