भीम कुमार के पिता के निधन पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस हजारीबाग/अशोक बंटी राज झारखंड प्रदेश...
भीम कुमार के पिता के निधन पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
हजारीबाग/अशोक बंटी राज
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार के पूज्य पिता स्वर्गीय सोहन राम के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। गुरुवार को कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मनोज नारायण भगत, सुजीत नागवाल, कृष्णा कुमार, मुकेश पासवान, रविशंकर दास, दीपक राम, कमल कुमार, करण कुमार, अरुण राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।


No comments