स्लग:-सिंधिया से मिले भांडेर भाजपा नेता, पिरोनिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा टेलीकॉम कॉल सेंटर और बरचौली पीएचसी...
स्लग:-सिंधिया से मिले भांडेर भाजपा नेता, पिरोनिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
टेलीकॉम कॉल सेंटर और बरचौली पीएचसी में महिला चिकित्सक की मांग रखी
भांडेर।
भांडेर विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया एवं समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता सक्षम गैड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को ग्वालियर स्थित जयविलास पैलेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए आवश्यक पहल किए जाने का आग्रह किया।
टेलीकॉम कॉल सेंटर की सुविधा की मांग
भेंट के दौरान भांडेर विधानसभा क्षेत्र में टेलीकॉम कॉल सेंटर की सुविधा शुरू किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में कॉल सेंटर स्थापित होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। साथ ही तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।
बरचौली पीएचसी में महिला चिकित्सक की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरचौली में महिला चिकित्सक की पदस्थापना की मांग भी रखी। नेताओं ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई बार दूर जाना पड़ता है। पीएचसी में महिला चिकित्सक की उपलब्धता होने से क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने में सहूलियत होगी।
विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी रहे मौजूद
सौजन्य भेंट के दौरान भांडेर भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उन्नाव मंडल से दिनेश शर्मा घरावा, भांडेर मंडल से रूपेश पंसारी, उड़ीना मंडल से हुकम सिंह यादव, सालोन बी मंडल से रामकिंकर सिंह गुर्जर तथा इमलिया मंडल से अरविंद दांगी शामिल रहे। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता सक्षम गैड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की!
इस दौरान सोग्राम यादव, रामनरेश, अमन दुबे, हेमंत यादव, रामहेत परिहार, अनुज गुर्जर, पवन यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने भांडेर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य विकासात्मक एवं जनहित के विषयों पर भी केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की।
पल पल कि अपडेट देते हुए दतिया जिला संवाददाता आलोक शुक्ला के साथ 👆👆👆
No comments