सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कन्नौज रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी कन्नौज। सेवा...
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कन्नौज रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान
ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी
कन्नौज। सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, कन्नौज एवं मेरा युवा भारत, कन्नौज के संयुक्त तत्वावधान में आज कन्नौज रेलवे स्टेशन एवं कन्नौज बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से कचरे का संग्रहण किया गया। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्री सागर माहेश्वरी एवं जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे श्री अजय त्रिपाठी द्वारा कन्नौज रेलवे स्टेशन परिसर में स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई। अधिकारियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अभियान के दौरान युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने स्वच्छ कन्नौज, स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योगी कटियार, निलेश कुमार, शिवम सक्सेना, अंजलि श्रीवास्तव, विजय, अस्मित कटियार, आदर्श कुमार, आदित्य यादव, पालक, गोल्डी, विकास, वैष्णवी कटियार, अखाया कटियार, श्याम सुंदर शाक्य एवं दुर्गेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं बेहतर बनाए रखने में युवाओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
No comments