FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मौरम उतारकर ग्वालियर जा रहा डंफर खंदक में पलटाNews

 मौरम उतारकर ग्वालियर जा रहा डंफर खंदक में पलटा मामला कन्नौज जिले के तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर त्रिलोकपुर गांव के पास का। ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश...

 मौरम उतारकर ग्वालियर जा रहा डंफर खंदक में पलटा


मामला कन्नौज जिले के तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर त्रिलोकपुर गांव के पास का।



ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। 

मौरम उतारकर वापस जा रहा एक डंफर चालक के अनियंत्रण के कारण खंदक में जा गिरा।

जानकारी के मुताबिक मौरम लादकर एक डंफर नंबर एमपी 07 ए.के 7727 बीते सोमवार की रात मौरम लादकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से तिर्वा मौरम मंडी मंगलवार की सुबह पहुंचा था। डंफर को चालक अनिल बघेल लेकर पहुंचा था। 

तिर्वा मंडी में मौरम उतारने के बाद चालक डंफर को लेकर वापस लेकर रवाना हुआ। जैसे ही डंफर तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर त्रिलोकपुर गांव के निकट पहुंचा, इसी दौरान अनियंत्रण के कारण सड़क किनारे खंदक में पलट गया। दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है।

आसपास के लोगों ने जब दुर्घटना वाले देखी तो मौके की ओर दौड़ पड़े। राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से डंफर चालक को खंदक से निकाला जा सका। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। फिलहाल चालक सुरक्षित है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं