त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, ओडिशा निवासी सुपरवाइजर की मौत Barkagoan Hazaribagh Ashok Banty Raj हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र स्थि...
त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, ओडिशा निवासी सुपरवाइजर की मौत
Barkagoan Hazaribagh
Ashok Banty Raj
हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र स्थित त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में मंगलवार को हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूति साहू (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान वे एक अनियंत्रित सैनिक वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद कंपनी कर्मियों द्वारा उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।


No comments