FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली कन्नौज के गांव महमूदपुर पैठ कीNews

 बर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद, बोलेरो चालक ने छात्र को दो बार कुचला,मौत,पांच घायल  दो भाइयों और तीन बहनों में अकेला और सबसे छोटा था मृ...

 बर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद, बोलेरो चालक ने छात्र को दो बार कुचला,मौत,पांच घायल 


दो भाइयों और तीन बहनों में अकेला और सबसे छोटा था मृतक छात्र,फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद के कॉलेज में बीएससी में हाल हो में लिया था दाखिला।



• मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली कन्नौज के गांव महमूदपुर पैठ की।

• एक गुट द्वारा दूसरे गुट के लोगों पर कार चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा, पांच अन्य घायल।

• मामले की जांच पड़ताल को मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान और बड़ी संख्या में पुलिस बल।

• हादसे के बाद आरोपी फरार, तलाश को जुटी पुलिस की टीमें।

ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी

कन्नौज। 

दो गुटों में बर्चस्व का विवाद इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष की ओर से एक बोलेरो चालक ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे के दौरान जहां एक 18 वर्षीय युवक और बीएससी के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। 

बर्चस्व का विवाद हमलावरों पर इस कदर हावी था कि, कार चालक ने घायल छात्र पर एक नहीं बल्कि दो बार कार चढ़ाई। आखिर मौके पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मामला कन्नौज सदर कोतवाली से करीब 8 कि.मी दूर महमूदपुर पैठ गांव का बताया जा रहे है।

बताते चलें कि, सदर कोतवाली के गांव रामपुर निवासी अरविंद बीते गुरुवार की रात नौ बजे के करीब सिंह कोल्ड स्टोर में अपना आलू देखकर वापस लौट रहे थे। गांव स्थित घर से करीब डेढ़ किमी दूर अरविंद एक चाय की दुकान पर रुके। इस दौरान दुकान पर मौजूद लोगों से अरविंद की बातचीत होने लगी।

दुकान पर महमूदपुर पैठ गांव के रहने वाले श्याम सिंह उर्फ़ मटरू नामक व्यक्ति मौजूद थे। बातचीत में हंसी मजाक के बीच किसी बात पर श्याम और अरविंद के बीच बहस का सिलसिला शुरू हो गया। अरविंद के यह कहने पर कि तुम मुझे जानते नहीं हो क्या, इस बात पर मटरू का कहना था कि, नहीं जानते हैं क्या करोगे,, बहस के बीच दोनो के मध्य विवाद और मारपीट शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद अर्पित आदि ग्रामीणों का कहना था कि, विवाद बढ़ा तो अरविंद ने अपने गांव रामपुर फोन किया और वहां से लोगों को बुला लिया। इस बीच मटरू ने भी अपने गांव महमूदपुर पैठ फोन किया और उन्होंने ने भी गांव के लोगों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के मध्य वर्चस्व की छिड़ी जंग में जहां मटरू की ओर से गांव से उसका भतीजा अंकित, पवन, पंकज, शुभम, आशीष आदि मौके पर पहुंच गए।

बता दें कि, मौके पर मटरू का भतीजा अंकित बोलेरो लेकर पहुंचा था। इसी नीच मटरू ने अंकित से कहा कि, दूसरे गुट के लोगों(अरविंद पक्ष) पर कार चढ़ा दो, कोई बचने ना पाए।

चाचा की बात सुनकर अपना जोश खो बैठे अंकित ने अपनी कार को रामपुर के लोगों पर चढ़ा दिया।
बताया जाता है कि, कार की चपेट में आकर रामपुर गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष उर्फ भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले कि मौके पर मौजूद लोग उसे बचाते अपना जोश खो चुके कार चालक अंकित ने अपनी बोलेरो कार से भोलू को दोबारा कार से राउंड दिया। गंभीर रूप से घायल होने और तड़पते हुए भोलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक अंकित पर खूनी खेल खेलने का जुनून इस कदर हावी था कि, कार की रफ्तार की चपेट में आकर मौके पर मौजूद आदित्य, शिवा, पृथ्वी सिंह, राकेश दोहरे, सहित एक महिला जाफरीन कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इस घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बात करें, हादसे में मौत का शिकार हुए आशीष की, तो मामले की जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर परिजन भी पहुंचे।मृतक आशीष उर्फ भोलू की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला शुरू हो गया। बताते चलें कि, मृतक आशीष के पिता मलिखान सिंह के पास 8 बीघा खेती है, आशीष का भाई ताज ब्रिक फील्ड (ईंट भट्टे) के निकट परचून की दुकान चलाता है, इसी से परिवार का खर्च चलता है, परिवार की आर्थिक स्थित सही नहीं है। परिवार में आशीष अपने दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बीते एक सप्ताह पूर्व आशीष ने फर्रुखाबाद जिले के मोहम्दाबाद स्थित मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर से बीएससी करने के लिए दाखिला भी लिया था।

मामले में मृतक के चचेरे भाई आदित्य सिंह ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई आदित्य की तहरीर पर महमूदपुर पैठ गांव के मटरू उर्फ श्याम सिंह, अंकित, पंकज, पवन, आशीष, शुभम, सहित 6 आरोपियों के खिलाफ भोलू की मौत के मामले में हत्या सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

बताते चलें कि इससे पूर्व मामले की जानकारी के बाद बीती रात मौके पर पुलिस कप्तान विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच पड़ताल जारी है। आरोपी मौके से फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पूरे मामले में दोनों गांव के ग्रामीणों के मध्य हड़कंप वहीं मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं