FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौतNews

 16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत  • मामला कन्नौज जिले के समधन के मलिकपुर स्थित रेलवे फाटक के निकट का। ब्यूरो रिपोर्ट अ...

 16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत 



• मामला कन्नौज जिले के समधन के मलिकपुर स्थित रेलवे फाटक के निकट का।

ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। 

ट्रेन की चपेट में आकर एक 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।

जानकारी के मुताबिक जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के मलिकपुर नथुनी गांव निवासी रामनाथ जाटव की 16 वर्षीय पुत्री काजल का शव शुक्रवार की सुबह मलिकपुर स्थित रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन ट्रैक पर कटा हुआ पाया गया। मामले की जानकारी पर किशोरी के परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची।

 यहां पहुंचने के बाद परिजनों की पहचान की जा सकी। मामले की सूचना पर रेलवे और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बताया गया कि बीते गुरुवार की देर रात किशोरी की किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। शुक्रवार की सुबह नित्य क्रिया को निकले ग्रामीणों को मामले की जानकारी के बाद घटना स्थल पर हड़कंप का माहौल नजर आया। 

किशोरी की मौत किन हालात में हुई और वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची, इसकी भी जांच पड़ताल जारी है। मौके पर मौजूद गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह और रामाश्रम चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतिका के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं