FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत कन्नौज विधानसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभNews

 ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत कन्नौज विधानसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ  कन्नौज  रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी  कन्नौज जनप...

 ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत कन्नौज विधानसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ


 कन्नौज 

रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी 

कन्नौज जनपद में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की सांस्कृतिक टोलियों द्वारा आज विधानसभा कन्नौज 
क्षेत्र के अंतर्गत कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।



 कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लोक कलाओं के जरिए जन-जन तक सेवा, संस्कृति, विरासत एवं विकास से जुड़े संदेशों को पहुंचाया गया। 

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की टीमों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत आयोजित पूर्व मे छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार चार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ,इसी कड़ी में विधानसभा कन्नौज में इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर चार दिवस आयोजित किए जाएंगे, 

जिनमें स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। 
कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की टीमों के कलाकारों सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं