FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

55 किसान पांच दिवसीय राज्य-बाह्य कृषक अध्ययन भ्रमण पर रवानाNews

 55 किसान पांच दिवसीय राज्य-बाह्य कृषक अध्ययन भ्रमण पर रवाना मिलेट्स उत्पादन एवं उन्नत कृषि तकनीकों का लेंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण कन्नौज।  र...

 55 किसान पांच दिवसीय राज्य-बाह्य कृषक अध्ययन भ्रमण पर रवाना




मिलेट्स उत्पादन एवं उन्नत कृषि तकनीकों का लेंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण

कन्नौज।

 रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के न्यूट्रीसिरियल घटक के अंतर्गत जनपद कन्नौज के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 55 किसानों को पांच दिवसीय राज्य-बाह्य कृषक अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विकासखंड छिबरामऊ, तालग्राम, सौरिख एवं हसेरन के किसानों के दल को छिबरामऊ विधायका श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि अध्ययन भ्रमण के दौरान किसानों को मिलेट्स (श्रीअन्न) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मिलेट्स से तैयार विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ-साथ आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

किसानों का भ्रमण दल दीनदयाल अनुसंधान संस्थान-कृषि विज्ञान केन्द्र, मझगवां, सतना (मध्य प्रदेश) में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कृषि की नवीन तकनीकों, मिलेट्स उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों तथा मूल्य संवर्धन संबंधी गतिविधियों का अध्ययन करेगा।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण एवं अध्ययन कार्यक्रम के उपरांत किसानों को निर्धारित निर्देशों के अनुसार स्थानीय पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे वे कृषि संबंधी ज्ञान के साथ क्षेत्रीय संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत से भी परिचित हो सकें।

यह अध्ययन भ्रमण किसानों को नई कृषि तकनीकों को अपनाने, उत्पादन लागत कम करने तथा मिलेट्स आधारित कृषि एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने में उपयोगी सिद्ध होगा।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं