FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बड़कागांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 29 पुड़िया के साथ दो युवक गिरफ्तार

बड़कागांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 29 पुड़िया के साथ दो युवक गिरफ्तार। बड़कागांव/हजारीबाग। अशोक बंटी राज हजारीबाग जिले के...

बड़कागांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 29 पुड़िया के साथ दो युवक गिरफ्तार।


बड़कागांव/हजारीबाग। अशोक बंटी राज


हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 29 पुड़िया में करीब 08 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव के रामजानकी मंदिर, गुरुचट्टी के आसपास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के साथ छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर रामजानकी मंदिर, गुरुचट्टी के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुराने जर्जर मकान के पीछे दो संदिग्ध युवकों को कागज की पुड़िया में लेन-देन करते देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों की पहचान सुनिल कुमार राम (25 वर्ष), पिता जुगेश्वर राम तथा रुपेश कुमार (19 वर्ष), पिता चत्रभुज राम, दोनों निवासी अंबेडकर मोहल्ला, बड़कागांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 29 पुड़िया करीब 08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बड़कागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बिक्री करने और मुनाफा कमाने की बात बताई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


छापामारी टीम में शामिल रहे।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, बड़कागांव थाना प्रभारी पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० राकेश खवास सहित बड़कागांव थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं