FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत छिबरामऊ विधानसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभNews

 ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत छिबरामऊ विधानसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ चार दिवस तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के ...

 ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत छिबरामऊ विधानसभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ


चार दिवस तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा सेवा एवं विकास का संदेश



ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। जनपद में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की सांस्कृतिक टोलियों द्वारा आज विधानसभा छिबरामऊ 
क्षेत्र के अंतर्गत गुरसहायगंज में रामगंज चौराहा तथा ताल ग्राम में ब्रहम देव स्थल चौखटा चौराहा पर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लोक कलाओं के जरिए जन-जन तक सेवा, संस्कृति, विरासत एवं विकास से जुड़े संदेशों को पहुंचाया गया। 

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की टीमों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार चार दिवस तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। 

कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की टीमों के कलाकारों सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं