FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मामला कन्नौज जिले के तिर्वा तालग्राम मार्ग पर गांव महानगर के पास काNews

बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल  • मामला कन्नौज जिले के तिर्वा तालग्राम मार्ग पर गांव महानगर के पास का। ब्यूरो रिपोर्ट अव...



बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल 





• मामला कन्नौज जिले के तिर्वा तालग्राम मार्ग पर गांव महानगर के पास का।

ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। 

सोमवार की देर सायं दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर निवादा निवासी 25 वर्षीय अतुल कश्यप तालग्राम स्थित अपने फूफा बेंचेलाल के घर गए थे।

सोमवार की देर सायं अतुल अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय मोहित के साथ वापस गांव लौटने के लिए बाइक से रवाना हुए थे। जैसे ही बाइक महानगर गांव के निकट पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से अतुल की बाइक की भिडंत हो गई। दूसरी बाइक पर अमोलर निवासी 30 वर्षीय विक्रम उर्फ राजकमल जाटव सवार थे।

दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों बाईकों पर सवार तीनों युवक सड़क और घटनास्थल के निकट लगे मौरम के ढेर पर जा गिरे। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।

सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डा. योगेश राजपूत ने उपचार के दौरान जहां दोनों बाईकों के चालक अतुल और बिक्रम की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं घायल मोहित का उपचार जारी था।

मामले की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल और उसके बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों का मृतकों के शवों पर करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
मामले में थाना प्रभारी रंजना पांडे ने दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद पुलिस बल के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

बताते चलें कि, मृतक अतुल अपने परिवार में सात भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। माता पिता की मौत के बाद अतुल जानवरों (बकरी आदि) की खरीद फरोख्त का कार्य करते थे।

वहीं मृतक विक्रम के पिता राजपाल ने बताया कि, बिक्रम की शादी हो चुकी थी। पत्नी गोल्डी करीब तीन माह पूर्व विक्रम को छोड़कर चली गई थी। बिक्रम का तीन साल का बेटा प्रांशु भी है, जो वर्तमान में उनके पास ही रह रहा है। बच्चे की कस्टडी को लेकर गोल्डी ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी!

इसी मामले में घर वापस लौटते समय विक्रम हादसे में मौत का शिकार बन गया।

बच्चे की कस्टडी को लेकर थाना प्रभारी का कहना था कि, बच्चे की कस्टडी न्यायालय के फैसले से होगी।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए दोनों मृतकों के परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं