एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से जोडा तालाब, टंडवा में सफाई अभियान। Tandwa / अशोक बंटी राज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी नॉर...
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से जोडा तालाब, टंडवा में सफाई अभियान।
Tandwa /अशोक बंटी राज
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से टंडवा स्थित जोडा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। तालाब परिसर की सफाई के माध्यम से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
यह अभियान ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।



No comments