FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बरसाना में उमड़ा आस्था का सैलाब News

             बरसाना में उमड़ा आस्था का सैलाब  बरसाना रिपोर्ट -राजेश   शिव महापुराण के पहले दिन सजी ईशा- गौर की मनोहारी झांकी प्रेम सरोवर के ...

             बरसाना में उमड़ा आस्था का सैलाब 


बरसाना

रिपोर्ट -राजेश 

 शिव महापुराण के पहले दिन सजी ईशा- गौर की मनोहारी झांकी

प्रेम सरोवर के समीप गाजीपुर संकेत  मध्य क्षेत्र के विशाल मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण का श्रवण करने के लिए उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचे कथा स्थल का विशाल पंडाल पहले ही दिन श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया कथा के दौरान ईशा- गौर की मनोहारी  झांकी भी सजाई गई  

जिसने  श्रद्धालुओं का मन मोह लिया कथा के प्रथम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि बरसाना ब्रज की पवित्र भूमि है । यहां माता राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की प्रेम एवं करुणा की अनुभूति होती है इस पावन भूमि पर भगवान भोलेनाथ की कथा का श्रवण करना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव है उन्होंने कहा कि बरसाना  आने वाले भक्त केवल दर्शन ही नहीं करते बल्कि यहां मौजूद प्रेम ,करुणा और भक्ति कि उस धारा में डूब जाते हैं जिसका आरंभ राधा रानी से होता है और भाव रूप से भगवान श्रीकृष्ण  तक पहुंचता है 

बरसाना से संवाददाता राजेश की रिपोर्ट

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं