FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

"चलो गांव की ओर,, विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में बच्चों को किया गया जागरूकNews

 "चलो गांव की ओर,, विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में बच्चों को किया गया जागरूक  "चलो गांव की ओर" का नारा देकर तिर्वा मेड...

 "चलो गांव की ओर,, विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में बच्चों को किया गया जागरूक 


"चलो गांव की ओर" का नारा देकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देशन में चिकित्सकों ने उमर्दा ब्लॉक के टूसावरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया।


कन्नौज। 

 रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी 

 कैंप में प्राचार्य और कॉलेज के चिकित्सकों ने विद्यालय के बच्चों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताए और जागरूक किया।

बताते चलें कि, तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. पुष्पेंद्र सिंह सोमवार को अपने गांवों चलो अभियान के तहत सीएमएस दिलीप सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी, मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय टूसावरी पहुंचे। 

यहां आयोजित किए गए चिकित्सकीय कैंप में मौजूद विद्यालय के बच्चों और विद्यालय स्टॉफ के सदस्यों को कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा बीमारियों से बचाव के अलावा साफ सफाई पर पर भी ध्यान देने की बात कही। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को भी मेडिकल टीम द्वारा अभियान के तहत जागरूक किया गया।

प्राचार्य ने स्वाइन फ्लू (एच 1 एन 1) के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में भी अपनी बात रखी।

खांसी,जुकाम, तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, होने पर तुरंत डाक्टरों को दिखाने की भी सलाह मेडिकल टीम द्वारा दी गई।आयोजित कैंप के दौरान कुछ ग्रामीणों की जांचे भी मुफ्त में की गईं। जरूरी सलाह के साथ दवाओं का भी वितरण किया गया।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के अलावा पीजी रेजिडेंट्स, और इंटर्न मेडिकल छात्र मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!