FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शनNews

 मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ  कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन पुलिस ने कांग्रेसियों को नहीं निकलने दिया कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक मार्च । • पु...

 मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ  कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

पुलिस ने कांग्रेसियों को नहीं निकलने दिया कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक मार्च ।



• पुलिस की सख्ती से कांग्रेसी नहीं फूंक सके चुनाव आयुक्त का पुतला ।

कन्नौज। 

 रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी 

कांग्रेस नेताओ ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक मार्च नहीं निकालने दिया, वहीं पुतला भी जलाने से पहले ही छीन लिया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सरायमीरा तिर्वा रोड स्थित नसरापुर अंबेडकर प्रतिमा के निकट एकत्र हुए। 

कांग्रेसियों ने यहां से जैसे ही कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी शुरू की, तभी कन्नौज सदर पुलिस कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह को भनक लग गई। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जहां कांग्रेसियों को मार्च नहीं निकालने दिया, वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त पुतला जलाने की तैयारी कर रहे कांग्रेसी पुलिस सख्ती के कारण पुतला नहीं जला सके। 

इसके पहले कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने में सफल हो पाते  पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला भी छीन लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के मध्य छीना झपटी भी होती नजर आई और नोक झोंक हुई। पुलिस द्वारा अपना कार्यक्रम प्रभावित होते देख उत्तेजित कांग्रेसियों ने अंबेडकर प्रतिमा के निकट ही धरना देते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा का कहना था कि, चुनाव आयुक्त की मदद से बीजेपी के लोग दूसरी पार्टियों के वोट कटवा रहे हैं। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपना इस्तीफा नहीं देते तब तक पार्टी का प्रत्येक जिले में प्रदर्शन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष शाकिर अली और कांग्रेस नेता तारिक बशीर ने भी चुनाव आयुक्त एवं सरकार पर निशाना साधा।

इस मौके पर अरविंद दुबे, अहसान उल हक, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!