ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” : मुन्ना सिंह। हजारीबाग अशोक बंटी राज मतदाता अधिकारों की रक्षा, निर्वाच...
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” : मुन्ना सिंह।
हजारीबाग अशोक बंटी राज
मतदाता अधिकारों की रक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा SIR से जुड़े सवालों को लेकर हजारीबाग में कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। आंबेडकर चौक से निकली रैली डीसी कार्यालय पहुंची, जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूची और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन विपक्ष के आरोप बताकर उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। अब निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सामने आए विवाद ने इन सवालों को और गंभीर बना दिया है। मुन्ना सिंह ने कहा कि “मतदाता अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रखना आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।




No comments